Sun, 22 Nov 2026 | 03:17:25 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

दीपावली पर्व के मद्देनजर जांच के लिए नमूने लिए गए : नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

S

Satish Lamaniya / Tue, Nov 3, 2026 / Post views : 165

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,
शेयर करें:

दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

जांच के लिए नमूने लिए गए

नरसिंहपुर।दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को तेन्दूखेड़ा में एसडीएम सुश्री शानु चौधरी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 7 स्थित प्रसिद्ध संजू स्वीट्स मिठाई दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण की स्थिति तथा दुकान में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर भी उपस्थित रहीं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने और आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की

जाएगी।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें