Sun, 22 Nov 2026 | 02:18:32 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

इंदौर में उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस : स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

S

Satish Lamaniya / Sun, Nov 1, 2026 / Post views : 30

स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ
शेयर करें:

इंदौर में उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास में हुई तेजी से उल्लेखनीय वृद्धि-मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय

स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

राज्य शासन की अभिनव पहल के तहत किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई स्कूटी

इंदौर।मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आज इंदौर में उल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिवस का मुख्य समारोह नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित हुआ। समारोह में विकासात्मक गतिविधियों और विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार के दौरान विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक रूप से सकारात्मक बदलाव आया है। वर्ष 2003 में प्रदेश की सिंचाई क्षमता लगभग सात लाख हेक्टेयर थी, वहीं आज सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। प्रदेश में एक लाख किलोमीटर से अधिक अच्छी सड़कों का निर्माण किया गया है। बेहतर सड़क नेटवर्क के कारण आवागमन सुगम हुआ है और विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिंचाई का रकबा बढ़ाकर एक करोड़ हेक्टेयर तक पहुंचाना है, जिससे किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से आदिवासी अंचलों में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। पहले जहां वर्षा आधारित खेती के कारण ग्रामीणों को रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ता था, वहीं अब सिंचाई के बेहतर प्रबंध से किसान एक से अधिक फसलें ले पा रहे हैं। नर्मदा जल का उपयोग पेयजल और सिंचाई के लिए गांव-गांव तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। आज विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना, गणवेश, पुस्तकें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता उसकी विशेष पहचान है। मालवा, महाकौशल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और निमाड़ सहित सभी अंचलों की अपनी विशिष्ट भाषा, संस्कृति और परंपराएं हैं। इन विविधताओं के बावजूद पूरा प्रदेश एकजुट होकर विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को भी संरक्षित और संवर्धित किया जा रहा है। उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा तथा मैहर में प्रस्तावित मैहर लोक जैसे कार्य धार्मिक पर्यटन को नई पहचान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि मध्यप्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ और अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य श्री नंदू पहाड़िया, पार्षद श्री प्रशांत बडवे, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

*पुरस्कार वितरण*

इस अवसर पर ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026’ के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता के लॉटरी से चयनित इंदौर जिले के तीन किसान विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने देपालपुर के किसान श्री जितेंद्र मौर्य को ट्रैक्टर के लिए 7 लाख 26 हजार रूपये, हातोद के किसान श्री गोपाल सिंह चौधरी को 1 लाख 68 हजार रुपये मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल तथा ग्राम नैनोद के किसान श्री शैलेन्द्र सिंह को 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की ई-स्कूटी के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किये । तीनों किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा कार्यक्रम में श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के श्री अथर्व साहे को एक लाख रूपये का प्रमाण पत्र वितरित किया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के प्रमुख शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्य अतिथि श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभागृह में स्थापित बाबा साहब अंबेडकर और लता मंगेशकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें