Sun, 22 Nov 2026 | 02:09:31 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

दीपावली पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से की कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा

S

Satish Lamaniya / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 44

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से की कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा
शेयर करें:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से की कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा

दीपावली पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

नरसिंहपुर, 05 नवंबर 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स,संभाग आयुक्त कमिश्नर एवं आईजी की बैठक लेकर आगामी दीपावली पर्व सहित त्योहारों के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नरसिंहपुर से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिलों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कार्बाइड गन जैसी वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नशीले पदार्थों एवं ड्रग्स की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा लाइसेंसी शराब दुकानों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित क्षेत्र से बाहर शराब का विक्रय करने वाली दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिलों में खाद वितरण, ई-टोकन व्यवस्था, कम वर्षा की स्थिति तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन विषयों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी 9 नवंबर को गौशालाओं में आयोजित होने वाले गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के निर्देश दिए। साथ ही NCORD एवं NMBA की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने तथा नशामुक्ति से संबंधित गतिविधियों को निरंतर प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें