Sun, 22 Nov 2026 | 02:19:32 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने याचिका की खारिज : दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन के शल्कों की तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका तीसरी बार हुई निरस्त

S

Satish Lamaniya / Thu, Oct 29, 2026 / Post views : 36

दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन के शल्कों की तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका तीसरी बार हुई निरस्त
शेयर करें:

दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन के शल्कों की तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका तीसरी बार हुई निरस्त

जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने याचिका की खारिज

मध्यप्रदेश में दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन के शल्कों की तस्करी एवं अवैध व्यापार के मामले में आरोपी मुकेश कुमार विश्वकर्मा की जमानत याचिका तीसरी बार माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, जबलपुर द्वारा निरस्त कर दी गई है। इस प्रकरण के सभी आरोपी 12 जून 2026 से जबलपुर जेल में निरुद्ध हैं।

न्यायालय ने स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की विवेचना और अभियोजन पक्ष की दलीलों के आधार पर संगठित गिरोह द्वारा पैंगोलिन के शल्कों की तस्करी को गंभीर एवं संवेदनशील अपराध माना। न्यायालय ने यह भी पाया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51(क) के अंतर्गत आरोपी के निर्दोष होने पर विश्वास करने का आधार नहीं है। इसके आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्यप्रदेश की क्षेत्रीय इकाई जबलपुर ने 8 जून 2026 को कटनी जिले के ग्राम झिन्ना पिपरिया में खमतरा-ढीमरखेड़ा रोड पर घेराबंदी कर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से लगभग 4.4 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क, एक मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन (सिरान सी-3) जब्त किया गया था। इस संबंध में वन अपराध दर्ज किया गया था। पैंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (यथा संशोधित 2022) की अनुसूची-I के अंतर्गत संरक्षित है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें