डकैती की योजना बनाते 3 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे से ट्रकों से चुराया हुआ 210 लीटर डीजल,
तथा अलाजरर सब्बल, स्टील के पाईप, पेचकस, पाना, एवं स्कार्पियो जप्त
जबलपुर।थाना बरगी अंतर्गत चौकी बरगी नगर में आज दिनांक 7-11-26 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मनकेड़ी एरिकेशन के पुराने खण्डहर कमरे के बाहर काले रंग की स्कार्पियो खड़ी है जिसकी डीजल के कुप्पियां लोड है और वहीं के खण्डहर कमरे के अंदर बैठकर 5 व्यक्ति आपस में बरगी हाईवे पर या बरगी हाईवे वाले रास्ते में कोई भी खड़ा ट्रक या हाईवा मिलने पर डीजल निकालेंगे एव चालकों से लूट डकैती करने की योजना बना रहे हैं जो लोहे की सब्बल स्टील पाईप पेचकस, पिचिंस रखे हुये है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत गया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बरगी की टीमें गठित की गयी।
गठित टीमों द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मनकेड़ी एरिकेशन विभाग के पुराने खण्डहर कमरे के बाहर काले रंग की स्कार्पियो जिसमें नम्बर 25 बीएच 1410 एन लिखा है जिसे चौक करने पर कुप्पियां रखीं थीं जिनमें डीजल भरा था खण्डहर के कमरे के अंदर 5 व्यक्ति आपस में बरगी हाईवे या बरगी हाईवे वाले रास्ते में कोई भी खड़ा ट्रक या हाईवा मिलने पर डीजल निकालने एवं चालकों से लूट डकैती करने की योजना बना रहे थे तथा विरोध करने पर साथ में रखे लोहे की राड सब्बल पाईप, से मारपीट करेंगे, कह रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे अंधेरे का फायदा उठाकर 2 व्यक्ति भाग गये, घेराबंदी कर 3 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्हौनें ने पूछताछ पर अपने नाम क्रमशः रजा अली उर्फ राजा पिता शरीफ कुरैशी उम्र 27 वर्ष, मोहम्मद साहिल पिता मोहम्मद युसुफ उम्र 23 वर्ष, साहिल मंसूरी पिता रमजान मंसूरी उम्र 18 वर्ष तीनों निवासी रजा चौक हनुमानताल बताते हुये भागने वाले अपने साथियों के नाम रिजवान उर्फ छोटा पठान निवासी रजा चौक हनुमानताल, शेरू खान निवासी गोहलपुर बताये तथा उक्त स्कार्पियो वाहन रिजवान उर्फ छोटा पठान का होना बताया जिसे रिजवान चला रहा था, रिजवान एवं शेरू पुलिस को देखकर भाग गये है। स्कार्पियो क्रमांक 25 बीएन 1410 एन में रखी 10 कुप्पी मे से 6 कुप्पी में लगभग 210 लीटर डीजल भरा मिला, उक्त डीजल के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 5/6-11-26 की दरम्यानी रात नागपुर-जबलपुर हाईवे पर 5-6 ट्रकों से डीजल चुराते हुये 6 कुप्पी में भरे थे तथा 4 कुप्पी खाली हैं जिन्हें आज रात को और ट्रको से चुराकर भरते तथा लूट डकैती करते बताये। आरोपियों द्वारा अपने अपने कब्जे में अवैध प्रयोजन हेतु बिना लायसेंस के घातक सब्बल, पाईप, पेचकस, पाना रखकर ट्रक चालकों से सम्पति अर्जित करने के आश्य से डकैती डालने की योजना बनाना पाया जाने से तीनों आरोपियों के कब्जे से स्कार्पियो वाहन, लोहे का सब्बल, स्टील के 2 पाईप, पेचकस, पाना, 6 कुप्पी में 210 लीटर डीजल एवं 4 खाली कुप्पी, पाईप आदि जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 287, 310(4), 310(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- डकेती की योजना बना रहे आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बरगी श्री नीलेश दोहरे, चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक अभिषेक पयासी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र उइके, प्रधान आरक्षक मुकेश डेहरिया, आरक्षक मंगल कर्मा, सतवन मरावी की सराहनीय भूमिका रही।