Sun, 22 Nov 2026 | 02:18:52 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

धार में थाना प्रभारी पर युवती को अश्लील वीडियो और WhatsApp मैसेज भेजने का आरोप : युवती ने TI अमित सिंह कुशवाहा पर लगाए गंभीर आरोप, परिवार को दो साल से प्रताड़ित करने का भी दावा; TI ने बताया साजिश

S

Satish Lamaniya / Sun, Nov 15, 2026 / Post views : 47

युवती ने TI अमित सिंह कुशवाहा पर लगाए गंभीर आरोप, परिवार को दो साल से प्रताड़ित करने का भी दावा; TI ने बताया साजिश
शेयर करें:

धार जिले के बदनावर थाना प्रभारी पर युवती को अश्लील वीडियो और WhatsApp मैसेज भेजने का आरोप

युवती ने TI अमित सिंह कुशवाहा पर लगाए गंभीर आरोप, परिवार को दो साल से प्रताड़ित करने का भी दावा; TI ने आरोपों को बताया साजिश

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में बदनावर TI अमित सिंह कुशवाह थाना प्रभारी पर युवती को कथित तौर पर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक WhatsApp मैसेज भेजने का गंभीर आरोप सामने आया है। युवती ने थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर से शिकायत कर मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, युवती का दावा है कि थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा ने उसे WhatsApp पर मैसेज भेजते हुए लिखा था, "तुम जुलूस में आई थी, बहुत क्यूट लग रही थी।" युवती का आरोप है कि इसके अलावा उसे अश्लील वीडियो और अन्य आपत्तिजनक संदेश भी भेजे गए।

युवती का कहना है कि जब उसने इन संदेशों का विरोध किया और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही, तो उसे कथित तौर पर धमकाया गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी और उसके शराब कारोबारी पड़ोसी द्वारा पिछले करीब दो वर्षों से उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है।

मां से मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची थी थाने

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपनी मां के साथ हुई कथित मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो उसकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे वहां से बाहर निकाल दिया।

SP और कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

मामले को लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। युवती ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

TI ने आरोपों को बताया साजिश

वहीं, थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा ने युवती द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने युवती को इस तरह के कोई मैसेज नहीं भेजे हैं और यह उन्हें फंसाने की साजिश है।

फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। ऐसे में शिकायत की निष्पक्ष जांच, WhatsApp संदेशों की तकनीकी पड़ताल और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें