Sun, 22 Nov 2026 | 03:15:30 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त : खेत में लगी राहर की फसल के बीच में गांजा के पेड़ लगाने वाला आरोपी पकड़ा गया,

S

Satish Lamaniya / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 40

खेत में लगी राहर की फसल के बीच में गांजा के पेड़ लगाने वाला आरोपी पकड़ा गया,
शेयर करें:

खेत में लगी राहर की फसल के बीच में गांजा के पेड़ लगाने वाला आरोपी पकड़ा गया,

7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना बरगी की गठित टीम द्वारा 1 आरोपी को 7 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।

थाना प्रभारी बरगी श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 28/10/26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुम्मेरा गौंड़ पिता बसोरी गौंड़ निवासी सिलुआ रमनपुर का अपने खेत में अवैध मादक पदार्थ गांजा के कुछ पेड़ लगाये है, सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम सुम्मेरा गौंड़ पिता बसोरी लाल गौंड़ (आर्मो) उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ रमनपुर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर खेत में लगी राहर की फसल के बीच मादक पदार्थ गांजा के 12 नग पेड लगभग ढाई से सात फिट लम्बे लगे दिखे, गांजा के पेड़ उखाड़कर मिट्टी झड़ाकर मादक पदार्थ गांजा की तौल करने पर 7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का होना पाया गया। जिसे जप्त करते हुये आरोपी सुम्मेरा गौंड़ उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ रमनपुर के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी का मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगेहाथ पकडने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक आलोक सिंह, प्रधान आरक्षक प्रभूदयाल डेहरिया, आरक्षक मिथलेश, सुधीर, उमाशंकर डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें