Sun, 22 Nov 2026 | 03:18:25 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर करेली में पुलिस ने 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी,आरोपियों के कब्जे से ₹24,900/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए

S

Satish Lamaniya / Thu, Oct 15, 2026 / Post views : 58

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी,आरोपियों के कब्जे से ₹24,900/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए
शेयर करें:

नरसिंहपुर पुलिस की कार्यवाही- कृष्णा होटल के पास स्थित एक बंद ढाबे में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

• मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

• मौके से 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

• आरोपियों के कब्जे से ₹24,900/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त।

• आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में थाना करेली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बंद ढाबे में जुआ खेल रहे 08 व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस द्वारा मौके से कुल ₹24,900 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।

*मुखबिर की सूचना पर की गई कार्यवाही:* पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा होटल के पास स्थित एक बंद ढाबे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां जुआ खेलते हुए दो समूहों में कुल 08 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

*पुलिस कार्यवाही के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों के नाम:* संदीप ठाकुर, पिता संजू ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी राजेंद्र वार्ड, करेली, अमन ठाकुर, पिता महेश ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजेंद्र वार्ड, करेली, शिवम ठाकुर, पिता राजू ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी राजेंद्र वार्ड, करेली, अंश सोनी, पिता महेंद्र सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी करेली बस्ती, थाना करेली, सतीश सोनी, पिता रामजी सोनी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, करेली, अखिलेश, पिता पुसऊ ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी महेंद्र वार्ड, करेली, अजीज खान, पिता शेख मानक खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी महेंद्र वार्ड, करेली, कादर उर्फ कादिर, पिता नूर मोहम्मद मुसलमान, उम्र 41 वर्ष, निवासी महेंद्र वार्ड, करेली, थाना करेली।

*कुल जप्ती का विवरण :*

• जुआ खेलते हुए पकड़े गए व्यक्ति: 08

• कुल नगद राशि: ₹24,900 जप्त।

• कुल जप्त ताश के पत्ते: 52 जप्त।

पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, चैकी प्रभारी आमगांव उनि संग्राम सिंह, प्र.आर. राजेन्द्र उईके, आर. सचिन, आर. लक्ष्मी नागपुरे, आर. चेतन, की मुख्य भूमिका रही है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें