रोटरी क्लब द्वारा आयोजित विंटर गेम में अमन सद्भावना समिति की टीम ने जीती ट्रॉफी
भोपाल।रोटरी क्लब द्वारा टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित विंटर गेम में अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पूरे स्टेडियम में टीम के खिलाड़ियों के हौसले और जज्बे की खूब सराहना हुई। दिव्यांग खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि हौसला ही सबसे बड़ी जीत है।
विजेता टीम के खिलाड़ी:नीलेश यादव, कल्लू यादव, शेख हसन, डेनी पाल, मधु, नितिन परिहार, घनश्याम सालोकी, विनीत यादव, बाबूलाल यादव, सुनील मेहरा, प्रिंस रावत, अभिनेष भसारे, हरिद्वार बकोरिया, गौतम अहिरवार, गया प्रसाद, हीरा राजोदिया, संदेश मिश्रा, अभिषेक ठाकुर, दीप्ति, जितेंद्र चौरसिया, राजेश कुशवाहा, हेमराज चौरसिया, संगीता, पंचम, रवि कुमार, तरुण श्रीवास, पुष्प, नीता अड्डे, राजा दिवाकर, लक्ष्मीनारायण, राजा राम दिवाकर, आकाश राजपूत।